निर्माणाधीन बाउंड्री वाल काम कर रहे मजदूर को लगा करेंट, हालत गम्भीर

राजनादगांव / जिला पंचायत कार्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री वाल निर्माण के समय एक मजदूर की करेंट लगने से गम्भीर रूप से जल गया। वही मजदूर को जिला मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहाँ पर इलाज जारी है, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिले में चल रहे निर्माण कार्य मे मजदूरो को बिना सुरक्षा के काम करना पड़ रहा है जिसका खामियाजा मजदूरो को अपनी जान गवा के उठानी पड़ रही है ऐसा ही मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला पंचायत में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य ठेके पर किया जा रहा है और काम करते समय मजदूर संजय ठाकुर निवासी ग्राम सुंदरा दीवाल से लगे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद वो गम्भीर रूप से घायल हो गया, वही करेंट लगने से अफरातफरी मच गई और आनन फानन में घायल मजदूर को जिला पंचायत के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वही इस निर्माण कार्य मे टेकेदार के द्वारा मजदूरो को सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नही किया गया था, जिसके कारण ये घटना सामने आई है।

बहरहाल कोतवाली पुलिस मामले के जाँच में जुटी हुई है ।

error: Content is protected !!