Advertisement Carousel

अलग-अलग राज्यों में दुपहिया वाहनों की चोरी करने वाला गिरफ्तार

राजनांदगांव / पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में दुपहिया वाहनों की चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के वाहन भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

यह घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है, जहाँ दुपहिया वाहनों की चोरी करने के आरोप में ग्राम मोखली निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने बिलासपुर, रायगढ़ जिले के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा जिले में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के निशानदेही पर अलग-अलग जगह से 4 दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। आरोपी पहले भी नागपुर के कई वाहन की घटना अपराध में शामिल था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!