Advertisement Carousel

सोशल मीडिया में वायरल इस VIDEO ने कोरिया का सच दिखा डाला, देखिए… उफनती नदी में बच्चें किस तरह कर जान डाल रहे जोखिम में…

कोरिया / आजादी के इतने साल बाद भी विकास कहा तक पहुँचा है इसे कोरिया जिला मुख्यालय से एक सौ पचास किलोमीटर दूर भरतपुर ब्लाक में जाकर आसानी से देखा जा सकता है।

ये तस्वीरें कोरिया जिले के भरतपुर ब्लाक के मेंहदौली ग्राम पंचायत की है।

देखिए किस तरह उफनती नदी में ग्रामीण स्कूल जाने वाले अपने बच्चों को नदी पार करा रहे है। इस पंचायत में ग्राम सतकियारी के भुड़कुड़पारा और महदौली के मध्य अँधेरगढ़ नदी बहती है । दोनो के बीच की दूरी चार किलोमीटर है। सतकियारी में प्राथमिक शाला नही है जिसके कारण पढ़ाई के लिये यहा के बच्चे महदौली और बरछा जाते है। ग्रामीण रोज सुबह और शाम को अपने बच्चों को नदी पार कराते है। बारिश के दिनों में यह परेशानी ज्यादा होती है। तस्वीरों में साफ देख सकते है कि किस तरह छोटे बच्चों के अलावा माध्यमिक और उच्चतर स्कूल के बच्चे भी महदौली जाते है। आजादी के बाद इस पिछड़े क्षेत्र में आवागमन की सुविधा पर ध्यान नही दिया गया। नदी पर पुल बन जाता तो जान जोखिम में डालकर शिक्षा के लिये इस तरह छात्र छात्राओ को किताब कॉपी को हाथ मे पकड़कर नदी पारकर गीले कपड़ो में स्कूल नही जाना पड़ता ।

जिस तरह की तस्वीरें है वह चौका देने वाली है। शासन प्रशासन को बारिश खत्म होने के बाद इस नदी पर पुल बनवाने की पहल करने पूरा ध्यान देना होगा जिससे अगली बारिश में अँधेरगढ़ को इस नदी में इस तरह का अंधेर देखने को न मिले। इलाके के एक सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सोनी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है ।

error: Content is protected !!