राष्ट्रपति 1 मार्च की सुबह रांची विमानतल से भारतीय वायुसेना के विमान से रवाना होकर पूर्वान्ह 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर आएंगें। वे यहां से 11:40 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12:25 बजे बिलासपुर हेलीपेड पहुचेंगें और यहां से सर्किट हाऊस जाएंगें। वे शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों से हाई टी में भेंट करेंगे। राष्ट्रपति 2 मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। वे पूर्वान्ह 11:15 बजे बिलासपुर हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।