Advertisement Carousel

पुलिस लाईन में फंसे 82 मजदूरों की हालत देखने पहुचीं विधायक, नपा अध्यक्ष ने दिलाया राशन, SDM ने ठेकेदार से दिलाया पैसा

00 तहसीलदार ऋचा सिंह ने सभी को मास्क उपलब्ध करवाया

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पुलिस लाइन में बन रहे आवास भवन निर्माण कार्य मे काम करने वाले मजदूर लॉक डाउन के दौरान भूखे रहने को मजबूर थे। बिहार और झारखंड से आकर बयासी मजदूर यहा काम कर रहे थे। जिनके साथ बीस बच्चे भी रह रहे थे। लॉक डाउन लगते ही आवास निर्माण का काम करने वाला ठेकेदार मजदूरों को छोड़कर चला गया और किसी भी तरह से इनकी सुध नही लिया।

मजदूरों की परेशानी जानकारी मिलने पर मजदूरों का हाल जानने बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव और नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल सहित विजय ठाकुर स्थानीय पार्षद पहुचे। मजदूरों ने अपनी परेशानी विधायक को बताई जिसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

मजदूरों के पास मास्क तक नही था तहसीलदार ऋचा सिंह ने सभी को मास्क उपलब्ध करवाए। वही मौके पर पहुचे नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने इनके लिए राशन की व्यवस्था कराई। श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और मजदूरों से पूरी जानकारी ली।

इस पहल के बाद दूसरे राज्य से आकर यहा रह रहे मजदूरों ने राहत की सांस ली। वही लॉक डाउन में मजदूरों को छोड़कर चले जाने वाले ठेकेदार के ऊपर भी कार्यवाही किये जाने की बात प्रशासन ने कही है।


फिलहाल मामले में आज ठेकेदार ने मजदूरों के खाते में पैसे डलवा दिया हैं और ठेकेदार कल यहाँ आ कर मजदूरों की अन्य समस्या दूर करेगा। मजदूरों को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी।

…….ए एस पैकरा एसडीएम बैकुण्ठपुर 

error: Content is protected !!