कोरिया / COVID 19 महामारी के नियंत्रण हेतु जिलों में आवश्यकतानुसार चिकित्सा मानव संसाधन सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त जिला कलेक्टर सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति को अस्थाई नियुक्ति के अधिकार का आदेश दिनांक 29 मार्च को निकाला गया था। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया को डॉ. एस.एच. शेंडे सेवानिवृत्त नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अस्थाई संविदा चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य करने के संबध में दूसरे ही दिन 30 मार्च को पत्र लिख कार्य करने की इच्छा जाहिर की थी पर आज दिनांक तक उस पत्र का जवाब नही मिलने से डॉ. एस.एच. शेंडे काफी आष्चर्यचकित हैं, की जब डॉक्टरों की भर्ती की आवश्यकता ही नही हैं तो ऐसा आदेश निकाला ही क्यों था।
आपको बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर द्वारा पिछले 29 मार्च को यह आदेश निकाला गया कि, COVID 19 महामारी के नियंत्रण हेतु जिलों में आवश्यकतानुसार चिकित्सा मानव संसाधन सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त जिला कलेक्टर सह-अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति को अस्थाई नियुक्ति के अधिकार प्रत्यायोजित किये जाते हैं। अतः समस्त कलेक्टर द्वारा अपने जिले में आवश्यकतानुसार अधिकतम 05 चिकित्सा एवं 03-विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्थाई संविदा नियुक्ति आगामी 03 माह के लिये किया जा सकता है। जिलों में संविदा नियुक्ति हेतु विशेषज्ञों की अनुपलब्धता की स्थिति में विशेषज्ञों के उपलब्ध 03 पदों के विरुद्ध 03 अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है। किसी जिले में इसके अतिरिक्त भी चिकित्सकों की आवश्यकता हो तो कृपया अधोहस्ताक्षरकर्ता को सूचित करें। R.O.P. वर्ष 2019-20 में स्वीकृति अनुसार नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति हेतु पूर्व में अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय द्वारा निर्देश प्रेषित किये जा चुके हैं। जिला स्तर में उपरोक्त संबंध में की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी अधोहस्ताक्षकर्ता कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करावें। (सचिव स्वास्थ्य/अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति, एन.एच.एम., छग, द्वारा अनुमोदित)

जिसके उपरांत डॉ. एस.एच. शेंडे ने दूसरे ही दिन अस्थाई रूप से जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अक्टूबर 2011 में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद से निवृत्त हो चूका हूँ, सेवा निवृत्ति के पश्चात मैं छ.ग. शासन द्वारा कोरोना वायरस के संकमण की गंभीरता को देखते हुये लिये गये निर्णय के प्रत्याशा में अस्थाई रूप से जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य करने का इच्छुक हुँ,
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है, कि मुझे जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में अस्थाई संविदा चिकित्सक के पर कार्य करने हेतु उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
मगर आज दिनांक तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया को इनकी भर्ती तो छोड़िए इनको जानकारी देने तक का वक्त तक नही मिल सका हैं और अब जवाब नही मिलने से डॉ. एस.एच. शेंडे इस बात से काफी आष्चर्यचकित हैं, की जब डॉक्टरों की भर्ती की शासन-प्रशासन को आवश्यकता ही नही हैं तो ऐसा आदेश निकाला ही क्यों था।

