Advertisement Carousel

PM मोदी ने श्रीराम मंदिर के लिए किया भूमि पूजन, आधारशिला रखी, रामलला के सामने नतमस्तक हुए पीएम मोदी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण बनने का बरसों का इंतजार आज खत्म गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के लिए भूमि पूजा की और मंदिर की आधारशिला रखी. अब मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला की पूजा की. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए. फिर वहां से करीब 10:30 बजे चॉपर से अयोध्या पहुंचे. यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया.

राम मंदिर दर्शन मार्ग पर सुरक्षा चाक-चौबंद. ब्लैक कमांडो सुरक्षा का जायजा लेते हुए. भूमिपूजन से पहले अयोध्या अभेद्य हुई. श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में कमांडो तैनात हैं. पूरी अयोध्या नगरी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. 

आज अयोध्या में पहुंचते ही श्री रामलला के दर्शन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमान गढ़ी गए. ऐसे में हर एक के मन में ये उत्सुकता है कि आखिर श्री रामलला से पहले हनुमान गढ़ी के दर्शन प्रधानमंत्री ने क्यों किए? आखिर इसका इतिहास या धार्मिक महत्व क्या है? दरअसल वाराणसी में जिस तरह से काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है और वहां जाना जरूरी होता है, ये उसी तरह की मान्यता है. माना जाता है कि लंका विजय के बाद हनुमान जी सरयू नदी के दाहिनी तट पर एक ऊंचे टीले पर गुफा में रहने लगे थे और यहीं से वो अयोध्या की रक्षा करते थे. इसी जगह को बाद में हनुमान गढ़ी या रामकोट कहा जाने लगा. कालांतर में यहां एक विशाल मंदिर बना दिया गया और जिस तरह से गुफा होती है, उसी तरह से इस मंदिर में नीचे जाने के लिए 76 सीढ़ियां हैं.

प्रधानमंत्री के तौर पर आजादी के बाद पहली बार किसी नेता ने रामलला के दर्शन किए हैं. हालांकि, नरेंद्र मोदी से पहले इंदिरा गांधी, लेकर राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए अयोध्या का दौरा किया था, लेकिन उन्होंने रामजन्मभूमि से दूरी बनाए रखी थी. नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो आज राम मंदिर का भूमि पूजन किया.

29 साल बाद अयोध्या आने के लिए पीएम मोदी ने पारंपरिक कपड़ों को चुना. आमतौर पर चूड़ीदार पाजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम मोदी धोती और कुर्ते में अयोध्या पहुंचे. पीएम मोदी ने भूमि पूजन के बाद शुभ घड़ी में राम मंदिर की आधारशिला रखी दी है. इस मौके पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत खास लोग मौजूद रहे.

राममंदिर निर्माण के ट्रस्ट ने भूमि पूजन के बाद साढ़े तीन साल का लक्ष्य रखा है. शुरुआती ढेड़ साल में मंदिर का भूमि तल पर निर्माण कार्य को पूरा करने का वक्त तय किया है. इसके बाद अगले दो सालों में ऊपरी दोनों तलों पर निर्माण कार्य को पूरा करने का टारगेट रखा है.

प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया है। वहीं, राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। अयोध्या में हर तरफ उल्लास नजर आ रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रामभक्त सड़कों पर कीर्तन और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।

error: Content is protected !!