छत्तीसगढ़ की राज्यपाल पहुँची डोंगरगढ़, माँ बम्लेश्वरी देवी का उन्होंने किया दर्शन ।
प्रदेश की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनसुइया उइके आज डोंगरगढ़ धर्मनगरी पहुँची औऱ ऊपर पहाड़ पर स्थित माँ बम्लेश्वरी देवी मन्दिर जाकर माँ बम्लेश्वरी की पुजा-अर्चना की और माँ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व को करोना मुक्त करने प्रार्थना की तथा माँ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
महामहिम के मन्दिर पहुचने पर माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने उनका स्वागत किया,तथा संक्षेप भेंट में मन्दिर में हो रहे विकास कार्यो तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये तैयार किये जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल पत्रकारो से भी मिली, राज्य सरकार से उनकी टकराहट को लेकर उन्होंने कहा की राज्यपाल तथा संरक्षक होने के नाते संविधान के नियम की जानकारी देना मेरा कर्तव्य है, वहीं सरकार भी उन नियमो को फॉलो कर रही है,उन्होंने कहा की राज्य सरकार से कोई टकराहट नही है। उन्होंने करोना काल में पत्रकारो द्वारा किये गये कार्यो की सराहना भी की।

