Advertisement Carousel

CG में तानाशाह रवैया चल रहा हैं जनता की बिलकुल चिंता नही हैं, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई चल रही हैं कुर्सी के चक्कर मे जनता पेरा रही हैं – पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े

00 कुप्रबंधन-भस्टाचार चरम पर पहुच चुका हैं – श्यामबिहारी जायसवाल

00 सरकार कोरोना संक्रमितों व उससे मृत लोगों के आंकड़े छुपा रही – श्यामबिहारी जायसवाल

कोरिया / कोरिया में भाजपा नेताओं ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार गहरी नींद में सो रही हैं। तानाशाह रवैया चल रहा हैं जनता की बिलकुल चिंता नही हैं। कुर्सी के चक्कर मे जनता पेरा रही हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई चल रही हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। रोड सेफ्टी मैच व असम चुनाव के कारण बढ़ा कोरोना संक्रमण। सरकार संक्रमण रोकने व इलाज कराने में विफल रही हैं।

प्रदेश के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के बीच जारी लाकडाउन व कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि को लेकर कोरिया भाजपा द्वारा वर्चुअल पत्रकार वार्ता आयोजित कर सरकार की विफलता व प्रशासन तंत्र की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुवे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के आशंका के बीच सरकार पूरी तरह लापरवाह बनी रही है। कुप्रबंधन-भस्टाचार चरम पर पहुच चुका हैं, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के झगड़े के बीच प्रदेश की जनता परेशान हो रही है। कोविड अस्पताल की स्थिति बद से बत्तर है। सरकार कोरोना संक्रमितों व उससे मृत लोगों के आंकड़े छुपा रही है। जीवन रक्षक सामग्री में घोटाला किया जा रहा है। आमजनता को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। असम के उम्मीदवारों के आवभगत में लगी हैं सरकार, पहले उनका भी कोरोना टेस्ट कराए सरकार। प्रदेश में CM रिलीव फंड का दुरुपयोग हुआ है, आंकड़े जारी करे सरकार कहा किस कार्य मे खर्च हो गए 14 सौ करोड़।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा की स्थिति काफी खराब हो चुकी है और सरकार अब भी गंभीर नही दिखती। अस्पतालों में न तो आक्सीजन सुविधा युक्त बेड हैं और न ही कोरोना के ईलाज में उपयोग आने वाली दवाईयों का स्टाक है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के राजनीतिक महत्वाकांक्षा की लड़ाई में पीस रही है वहीँ स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तानाशाह रवैया चल रहा हैं जनता की बिलकुल चिंता नही हैं। कुर्सी के चक्कर मे जनता पेरा रही हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई चल रही हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा कि कोविड अस्पताल में व्यवस्था काफी खराब है और सरकार गहरी नींद में सो रही है। छत्तीसगढ़ में डेथ रेट बढ़ रहा हैं पर इनको कोई फर्क नही पड़ता, ये असम से लाए गए विधायकों के खातिरदारी में व्यस्त हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा हम लॉक डाउन के विरुद्ध में नहीं है। मगर लॉक डाउन के कारण गरीब तबके के लोगों जीवन यापन में परेशानी हो रही है। शासन प्रशासन को निशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना चाहिये। अगर प्रशासन चाहे तो भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर काम करने के लिये तैयार है।

error: Content is protected !!