Tuesday, July 15, 2025
Uncategorized भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेगी महिला मोर्चा- उर्मिला...

भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेगी महिला मोर्चा- उर्मिला नेताम

-

राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम पर कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री जमुना पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा चंपा देवी पावले व जिला महामंत्री रेखा बोराल भी मौजूद थीं। जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम ने बताया कि ढाई वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ में भ्रस्टाचार अपने चरम सीमा पर है। इसका ताजा उदाहरण महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग में सामने आया है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किये गए भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वयं वहां के विभागीय अधिकारी धरने पर बैठ गए हैं।इसी तरह रेडी टू ईट सामग्री में घोटाला तथा साड़ी वितरण कार्यक्रम में भी बड़े पैमाने पर भ्रस्टाचार किया गया गया है। इन्ही विषयों को लेकर आज महिला मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। श्रीमती नेताम ने बताया कि कल सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एसडीएम को राज्यपाल के नाम महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

घरों में देंगे धरना इसी कड़ी में 20 मई को जिले भर की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं आम महिलाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अपने घरों के सामने धरने पर बैठेंगी।
जिलाध्यक्ष श्रीमती नेताम ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को कोरोना की बैश्विक महामारी से निपटने की चिंता नहीं है । ये सरकार शराब घर घर पहुँचाने की व्यवस्था कर रही है। टीकाकरण में भी पक्षपात कर राज्य सरकार ने राज्य की जनता के साथ दोहरी नीति अपनाने का घिनौना कार्य किया है। हम हर स्तर पर भ्रष्टाचार का विरोध करेंगे। और आने वाले समय में प्रदेश की महिलाएं सड़को पर उतर कर आंदोलन करेंगी।

Latest news

एनएचएम में फर्जी भर्ती की पुष्टि, मधु तिवारी बर्खास्त

धमतरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) छत्तीसगढ़ ने जिले में संविदा पद पर नियमविरुद्ध...

विधानसभा में गरजा मानसून: जल जीवन मिशन से लेकर घुसपैठ तक, विपक्ष ने सरकार को घेरा – वॉकआउट, नारेबाज़ी और तीखी तकरार

रायपुर, 15 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!