Advertisement Carousel

बसपन का प्यार फेम सहदेव का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

सुकमा / बसपन का प्यार’ गीत से मशहूर हुए छत्तीसगढ़ी ब्वॉय सहदेव दिरदो मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया जा रहा है। हादसे के सूचना मिलते ही कलेक्टर विनीत नंदनवार जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा की। वहीं एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल सहदेव का हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से चर्चा की। एसपी के निर्देश पर एएसपी ओम चंदेल ने जगदलपुर में न्यूरोलॉजिस्ट से भी चर्चा की हैं।

error: Content is protected !!