Advertisement Carousel

भीषण सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की पत्नी, मां और जवान बेटे की दर्दनाक मौत..शोक में डूबा शहर..पत्रकार अंबिकापुर रेफर ईलाज जारी


सूरजपुर बनारस मार्ग में बम्हनी मोड के समीप आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे की पत्नी मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्रकार उपेन्द्र दुबे घायल बताएं जा रहे हैं।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपनी पत्नी, मां और बेटे नवीन दुबे के साथ निजी वाहन से बनारस तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे बमनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसमें उनकी माताजी, पत्नी और जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार उपेंद्र दुबे को घायल अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


शोक में डूबा शहर
सुबह करीब 9 बजे इस दुखद घटना की खबर सूरजपुर पहुंची और जैसे ही सूचना आई वैसे ही पूरा शहर शोक में डूब गया। आग की तरह कुछ ही देर में खबर सूरजपुर में फैल गई। वाहन में सवार सभी लोगों के संबंध में लोग जानने के लिए नजदीकी लोगों से संपर्क करने लगे।

error: Content is protected !!