Advertisement Carousel

नेशनल मेकअप एंड हैयर टैलेंट शो पूनम सोनी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई

कोरिया / मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित नेशनल मेकअप एंड हैयर टैलेंट शो 2022 में कोरिया जिला बैकुंठपुर की पूनम सोनी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हैं। उन्हें इस सफलता के लिए पुरुस्कृत भी किया गया हैं।

आपको बता दे कि इस शो में भारत के कोने – कोने से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें टॉप 10 में जगह बनाना पूनम के लिए इतना आसान न था। पूनम ने टॉप 10 के साथ शो में 4थे नम्बर पर चयनित हुई। यह वाकई उनके परिवार, शहर, जिले व छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं।

स्वयं सिद्धम संस्था नेशनल मेकअप एंड हैयर टैलेंट शो 2022 के टॉप 10 में जगह बनाने की जानकारी लगते ही चित परिचित साथियों ने पूनम को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

error: Content is protected !!