सरगुजा दौरे पर रही केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सभा के लिए छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजने को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ीयों की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार और दिल्ली के लोगों को राज्यसभा भेज रहे हैं। जहा दिल्ली के 10 जनपद से कांग्रेस फैसला होता है तो फिर बात ही क्या है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी के पास चेहरे की कमी नहीं है। फिर भी छत्तीसगढ़ के लिए बाहर के लोगों को राज्यसभा भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़िया लोगों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धोखा कर रहे है।
छत्तीसगढ़िया लोगों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धोखा कर रहे – रेणुका
