डोंगरगढ़ शहर के केंद्रीय विद्यालय कक्षा नवमी में अध्ययन कर रही नाबालिग छात्रा की लाश मिली है, नाबालिग छात्रा का शव ग्राम ढारा के डंगबोरा बांध के पहाड़ी जंगल में क्षत विक्षत पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, प्रारंभिक जांच में पुलिस को नाबालिग का रेप कर हत्या करने की आशंका है।
पहले नाबालिग के साथ रेप किया गया तथा उसके बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले क्लियर होगा।गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने छात्रा गांव से आती थी,19 जुलाई को स्कूल में छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची,परिजनों ने खोजबीन के बाद मोहारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,बताया जाता है की चरवाहा ने जंगल में नाबालिग का शव देखा तथा पुलिस को सूचना दी।
आपको बता दे कि लगभग शहर में लगभग 14 साल पहले भी सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा सातवी की छात्रा का भी रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी,जिसके आरोपियों को पुलिस आज तक नही पकड़ सकी है।
