कोरबा। टीपीनगर क्षेत्र में संचालित आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में बीती रात हुए फायरिंग के मालमे में पुलिस युद्ध स्तर पर जांच कर रही है। अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ करने के साथ ही पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस को उम्मीद है,कि यह मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।
कोतवाली थानांतर्गत टीपी नगर ईलाके में जिस तरह से सरेराह गोलीकांड की घटना सामने आई उससे आम जनता के साथ ही पुलिस भी सन्न है। जिस तरह से पौश ईलाके में यह घटनाक्रम हुआ उससे लगता है,कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है यही वजह है,कि पुलिस अलग अलग टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया,कि एसपी निर्देश पर दो टीम बनाई गई है एक टीम तकनीकी क्षेत्र की जांच कर रही है वहीं दूसरी जमीनी स्तर पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी कोयले के कारोबार में एक बड़ी कंपनी है जिसकी व्यापार छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे प्रांतो तक फैला है यही वजह है,कि इस कारोबार में वर्चस्व हासिल करने के फेर में गोलीकांड की घटना सामने आई है।
गोलीकांड की घटना से व्यापारी आए दहशत में, व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
वही आरकेटीसी कंपनी में बीती रात हुए फायरिंग की घटना को लेकर व्यापारियों में डर और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। जिस तरह से दिन दहाड़े यह घटना हुई है उससे व्यापारी खुद को असुरक्षित पा रहे है, चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन और उद्योग संघ के अध्यक्ष विजय बुधिया ने एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना की जमकर निंदा भी की है। उन्होंने कहा,कि इस तरह की घटना होना शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने के समान है।
बहरहाल पुलिस की जांच जारी है देखने वाली बात होगी,कि इस कांड के आरोपी कब तक पकड़ में आते है।

