Advertisement Carousel

CG : पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और क्रेडा के सदस्य रहे विजय साहू ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

दुर्ग : लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां बगावत की आवाज तेज हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस से इस्तीफों की भी झड़ी लगी हुई है। लगातार कांग्रेस छोड़ नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और क्रेडा के सदस्य रहे विजय साहू ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विजय साहू के पार्टी छोड़ने के बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गयी है। इस्तीफा देने वाले विजय साहू ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने उद्देश्यों से भटक गयी है। कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हो रही है। 5 सालों में पार्टी में किसी का कोई काम नहीं हुआ। टिकट वितरण में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने पार्टी पर निशाना साधा है। विजय साहू ने कहा कि टिकट वितरण में प्रयोग का केंद्र कांग्रेस बनती जा रही है। विजय साहू ने अरूण सिसोदिया के आरोपों को सही बताया है।

error: Content is protected !!