Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर होली में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल,तीन ग्रामीणों की...

होली में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल,तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या, किया जिला बंद का आह्वान…

-

बीजापुर। बीजापुर जिले में होलिका दहन से लेकर होली के दिन तक हर रोज खून की होली खेला गया है।बासागुड़ा गांव के बीच तीन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। होली मना कर वापस लौट रहे ग्रामीणों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। वहीं बीजापुर में नक्सलियों ने 30 मार्च को जिला बंद का आह्वान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रैय्या मोडीयाम, अशोक भंडारी और कारम रमेश पर चाकू व धारधार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और पुलिस घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस को अभी तक यह जानकारी नहीं है कि हत्या किसने की? हत्या का कारण क्या हैं? इस बात का अब तक पता नहीं चल सका है। हलााकि यह नक्सली घटना की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस ने हत्या के कारण एवं किसने की हत्या इस उलझन को सुलझाा नहीं पाई..मृतकों का पोस्ट मार्डम कर शव को परिजनो को सौप दिया जायेगा।

बीजापुर में नक्सलियों ने किया जिला बंद का आह्वान

इधर बीजापुर में नक्सलियों ने जिला बंद का आह्वान किया है। 30 मार्च को जिला बंद का आह्वान किया गया है। फर्जी मुठभेड़ को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव ने प्रेस नोट जारी कर यह ऐलान किया ​है। उनका कहना है कि जनवरी से लेकर अब तक 15 मासूम आदिवासियों की हत्या हुई है। नक्सलियों ने निर्दोष आदिवासियों की हत्या का आरोप लगाया है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!