Advertisement Carousel

एक ऐसा भाजी जिसकी पत्तियां फूल तो उपयोग में आती ही है इसकी छाल और तने का भी उपयोग बहुत से रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजियों की 80 प्रजातियां पाई जाती थीं, इसमें 36 प्रकार की भाजियां ऐसी हैं जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से खाते है। इन सब में एक भाजी बेहद खास है वो है, कोलयारी भाजी, ये भाजी जंगली क्षेत्रों में पाया जाता है। जो पेड़ पर मिलती है, इसकी छाल और तने का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

कोलयारी भाजी खाने से गठिया से जुड़ी परेशानी भी दूर हो जाती है। बता दें कि कोलियारी भाजी को कई जगहों पर कचनार भाजी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे कोलयारी भाजी का वानस्पतिक नाम है बुहिनिया परपुरिया। कचनार भाजी के वानस्पतिक नाम से यह सब्जी ताइवान, मलेशिया जैसे देशों में भी बड़े चाव के साथ खाई जाती है। ये भाजी अपने नाम के साथ ही बहुत सुंदर होती है, ना केवल इस भाजी की कोमल पत्तियां बल्कि सफेद, गुलाबी, पीले, नीले, लाल रंग के इसके फूल भी आप का मन मोह लेंगे,

कचनार भाजी की पत्तियों और फूल की कलियों को गर्मी के दिनों में भाजी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा पेड़ है जिसकी पत्तियां फूल तो उपयोग में आती ही है, इसकी छाल और तने का उपयोग भी बहुत से रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। ये सिर्फ जंगली इलाको में पाया जाता है। इस भाजी को ना सिर्फ आप टमाटर के साथ बना सकते हैं। बल्कि दही और छाछ के साथ भी इस भाजी का गजब स्वाद आता है। उड़द दाल, मसूर दाल, चने की दाल, अरहर दाल के साथ कचनार भाजी बनाई जाती है।

कचनार भाजी के कली की सब्जी तो बनती ही है साथ ही इसका अचार और रायता भी बेहद टेस्टी बनता है। सब्जी बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा बस दाल के साथ टमाटर या दही, जो भी आप डालना चाहे उन्हें डालकर भाजी को उबाल लें और सुखी मिर्च और लहसुन में इसे छौंक दें, बस इतनी सी मेहनत और स्वाद के साथ ही स्वास्थ्यवर्धक भाजी तैयार। कचनार भाजी में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट पाया जाता है। इसके साथ ही कचनार भाजी की छाल का उपयोग करनेे से शरीर की कोई भी गांठ को ठीक किया जा सकता है।

कचनार भाजी के छाल के फायदों की अगर लिस्ट बनाई जाए तो वह लिस्ट बहुत लंबी बनेगी। कचनार की छाल से ना सिर्फ एग्जिमा और त्वचा के रोगों से मुक्ति मिलती है। बल्कि रक्त संबंधी कोई भी समस्या कचनार के उपयोग से ठीक की जा सकती है, इसकी भाजी ना केवल जोड़ों के दर्द के लिए अमृत समान मानी जाती है। बल्कि वात संबंधी परेशानी भी इस भाजी के खाने से दूर होती है, तो आप सब भी कचनार भाजी खाने का मौका कभी मत छोड़िएगा क्योंकि कचनार भाजी ना केवल हमें स्वाद का तड़का देती है बल्कि स्वास्थ्य के मामलेेे में भी नंबर वन है।

error: Content is protected !!