Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी से ज्यादा सीटें...

इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस:सचिन पायलट

-

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट के बेलतरा विधानसभा स्थित सेमरताल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने विशाल आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। सचिन पायलट ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट बीजेपी से ज्यादा रहेगी।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस पर आरोप है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से बयान आ रहा है कि भाजपा संविधान फाड़ने की तैयारी कर रही हैं। आखिर इन आरोपों में सच्चाई क्या है। सचिन पायलट ने बताया कि हमने कभी भी आरोप नहीं लगाया। लेकिन उनके आरोपों का जवाब मजबूती के साथ दिया जाना जरूरी है। उनके आरोपों का जवाब दिया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव भ्रमण के दौरान मंगलसूत्र का कितना असर दिखाई दे रहा है के सवाल पर सचिन पायलट ने बताया कि इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास बोलने को कुछ नही है। उन्हें किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के हितो को लेकर बोलना चाहिए, महंगाई पर चुप है, विकास यदि किया है तो उन्हें विकास की जानकारी देनी चाहिए। लेकिन उनके पास बोलने को कुछ नही है। इसलिए मंगलसूत्र, तुष्टिकरण की बातें करते हैं। जब उन्होंने विकास किया ही नहीं तो मंगलसूत्र की बात करेंगे ही। जनता में इसका कोई असर नही हैं। लोकसभा चुनाव में कुल कितने सीट कांग्रेस को मिल रही है। सचिन पायलट ने चलते-चलते बताया कि कांग्रेस की सीट संख्या भारतीय जनता पार्टी से अधिक होगी।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!