Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर निर्माणाधीन ईमारत का स्ट्रक्चर भर-भराकर कर गिरा, 13 मजदूर...

निर्माणाधीन ईमारत का स्ट्रक्चर भर-भराकर कर गिरा, 13 मजदूर घायल, मची अफरातफरी…

-

दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी के चिखली गांव में निर्माणाधीन क्लब हाउस का 27 फीट ऊंचा स्ट्रक्चर भरभरा कर नीचे गिर गया। जिसके नीचे 13 मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दबे मजदूरों को बाहर निकला गया। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल लेकर जाया गया। सभी मजदूरों को हल्की गंभीर चोटें आई हैं, सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना बुधवार को चिखली गांव के शिवनाथ नदी से सटे बाफना गोल्फ क्लब की है। जहां 27 फीट ऊंचा क्लब हाउस का स्ट्रक्चर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में 13 मजदूरों की गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ पुरुष और चार महिलाएं शामिल है जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूरों को हालत सामान्य बताया जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

घायल मजदूरों के नाम

हादसे में घायल मजदूर सुखमनदास मानिकपुरी (40 साल), महेंद्र कुमार वैष्णव (34 साल), सुखचैन यादव (42 साल), उदय कुमार टेमरे (20 साल), लुकेश कुमार बंजारे (36 साल),  हेमलता चंदेल (32 साल), पूर्णिमा कोसरे (43 साल), डिलेश्वर साहू (27 साल), गोपाल राम (33 साल),  पुष्पा बारले (30 साल), धर्म ठाकुर (32 साल), खिलावन साहू (34 साल), और प्रमिला साहू (37 साल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निर्माण के दौरान सुरक्षा में चूक

इतने बड़े स्लैब की ढलाई के दौरान सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया था। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस के मुताबिक किसी भी मजदूर को 27 फिट ऊंचाई में काम कराने के बाद भी ना तो हेलमेट दिया गया था, ना ही अन्य सुरक्षा के उपाए किए गए थे। सेंटरिंग की मजबूती को लेकर भी लापरवाही बरती गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest news

21 को बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव

मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष ने लिया बैठक

उप मुख्यमंत्री साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ

स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!