Tuesday, July 1, 2025
बड़ी खबर 11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा...

11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और मोदी जी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास है :विजय शर्मा

-

रायपुर। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक नरेंद्र मोदी जी को सौंपने का आदेश दिया है। माननीय मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।”

उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है, “छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर  कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में हमें 9 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली।”

उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!