Thursday, March 27, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ओडिशा के नव निर्वाचित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ओडिशा के नव निर्वाचित विधायकों ने जताया आभार कहा- जीत में मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार का बड़ा योगदान

-

ओडिशा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी एवं उनके मंत्रिगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय से ओडिशा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए अनेक नवनिर्वाचित विधायकों ने भुवनेश्वर में सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सघन चुनाव प्रचार किया था और इन इलाकों में भाजपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसी आशय के साथ ही ओडिशा के नव निर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करने उनसे मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री साय से विधायकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ओडिशा का पड़ोसी राज्य है, बल्कि प्रदेश का बड़ा इलाका छत्तीसगढ़ से अपनी सीमा साझा करता हैं।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच मजबूत सांस्कृतिक, सामाजिक संबंध है। बड़े पैमाने पर व्यापारिक गतिविधियां भी दोनों राज्यों के बीच संचालित होती हैं। दोनों राज्यों के हित परस्पर जुड़े हुए हैं, जिसका प्रभाव चुनाव पर भी पड़ता है। विधायकों ने मुख्यमंत्री साय से कहा कि ओडिशा से आपका स्नेह सहज ही दिखता है। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आपने ओडिशा सहित अन्य राज्यों में लगातार चुनाव प्रचार किया। ओडिशा राज्य में आपके द्वारा किए गए चुनाव प्रचार के परिणाम स्वरूप 24 सालों से सत्ता पर काबिज

नवीन पटनायक की सरकार को दर किनारे कर विधानसभा चुनाव में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। लोक सभा चुनाव में भी पार्टी ने ओडिशा में 20 सीटें हासिल की है। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि मुझे आप सभी से और ओडिशा की जनता से उतना ही स्नेह मिलता है, जितना मेरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों से मुझे मिलता रहा है। ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बन गई है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा से निश्चय ही ओडिशा तेजी से विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा होगा और प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के विजन को पूरा करने में महत्वपूर्ण साझेदारी करेगा।

Latest news

CBI की छापेमारी पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने मोदी-शाह पर लगाया संरक्षण का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI की छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया...

15 घण्टे की छापेमारी, भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, फिर कुछ नहीं मिला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर केंद्रीय...

कश्मीर की वादियों में बसा स्वर्ग: बेताब घाटी भी हैं अद्भुत, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए मजेदार

पहलगाम (अनंतनाग)।बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहती नदियों और घने जंगलों...

अन्नपूर्णा सर्किट: हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक

काठमांडू: नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक को दुनिया के सबसे रोमांचक...
- Advertisement -

चूड़धार ट्रैक: शिव की नगरी में रोमांच, प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम

हिमाचल प्रदेश की सुरम्य वादियों में बसा चूड़धार ट्रैक अपने अनूठे प्राकृतिक सौंदर्य,...

छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी – सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: छत्तीसगढ़ में CBI के छापे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!