Advertisement Carousel

आत्मसमर्पित 2 नक्सलियों को मिली पुलिस कांस्टेबल की नौकरी, समाज की सुरक्षा में देंगे योगदान…

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो पूर्व नक्सलियों को अपने दल में शामिल किया है। यह दोनों पूर्व नक्सली अब कबीरधाम पुलिस में कांस्टेबल के रूप में तैनात होंगे और समाज की सुरक्षा में योगदान देंगे। यह कदम न केवल शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि अन्य नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की प्रेरणा भी देगा।

बता दें कि द्वितीय वर्ती कमांडर (डीवीसीएम) के रूप में काम कर चुके दिवाकर ने 2022 में आत्मसमर्पण किया था। उनके खिलाफ 8 लाख का इनाम था। वहीं सहायक कमांडर (एसीएम) रहे तीजू ने 2021 में हथियार डाल दिए थे। उनके खिलाफ 5 लाख का इनाम था। इन दोनों को अब कांस्टेबल की नौकरी दी गई है।

error: Content is protected !!