Advertisement Carousel

गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर के थाने में शिकायत, जानें पूरा मामला…

रायपुर। भजन गायक बाबा हंसराज रघुवंशी पर रायपुर की एक इवेंट फर्म ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह धोखाधड़ी एक वर्ष पहले भजन संध्या आयोजन के नाम पर की गई।

इवेंट कंपनी की संचालिका प्रगति पांडे ने बताया है कि हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को 23 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था मगर गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने10 लाख 20 हज़ार रूपए नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिये जिसके बाद कार्यक्रम आज तक किया ही नहीं। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका अपनाया नहीं है। युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह मामला तूल पकड़ सकता है। हंसराज,गुढ़ियारी में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देने रायपुर आ रहे हैं। पुरानी बस्ती पुलिस पूछताछ के लिए हंसराज को तलब या जाकर पूछताछ कर सकती है।

error: Content is protected !!