Advertisement Carousel

मकर संक्रांति पर महादेवघाट में खारुन गंगा महाआरती और भजन संध्या का भव्य आयोजन

रायपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेवघाट तट पर खारुन गंगा महाआरती और भजन संध्या का आयोजन बड़े ही भव्य स्वरूप में किया जा रहा है। यह आयोजन बनारस और प्रयागराज की तर्ज पर हर पूर्णिमा को होता है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति और माघ मास के प्रथम दिवस पर इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

महाआरती विधि-विधान से होगी संपन्न
खारुन गंगा महाआरती के संस्थापक और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर एवं महाआरती प्रमुख आचार्य धीरज शास्त्री ने बताया कि महाआरती में 11 विद्वान ब्राह्मण मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ आरती संपन्न करेंगे। इसमें श्रद्धालु भी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। इसके बाद भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक लल्लू भैया अपनी प्रस्तुति देंगे।

टीम दे रही आयोजन को भव्य रूप
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए ऋषभ सिंह ठाकुर, सूर्या वर्मा, कायम सिंह, सुनील सिंह (बबलू), पप्पू सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात सिंह, प्रिया सिंह और उनकी टीम सक्रिय है।

पिछले वर्ष बना था रिकॉर्ड
गत वर्ष महाआरती में 108 ब्राह्मणों ने भाग लिया था। इसके साथ ही 251 मीटर लंबी चुनरी मां गंगा को समर्पित की गई थी और प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

इस बार भी आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!