रायपुर नगर निगम सभापति चुनाव 7 मार्च को, कलेक्टर ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम

रायपुर। नगर निगम रायपुर में सभापति पद के लिए चुनाव की तारीख तय हो गई है। कलेक्टर ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत 7 मार्च को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, अपील समिति के सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहता है, तो उसके लिए अंतिम समयसीमा दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

इसके बाद, दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक अपील समिति के सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होते ही वोटों की गणना तुरंत शुरू कर दी जाएगी, और नतीजों की घोषणा भी उसी समय की जाएगी।

नगर निगम सभापति का यह चुनाव शहर के विकास कार्यों और नीतियों पर महत्वपूर्ण असर डालेगा। सभी राजनीतिक दलों और पार्षदों की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!