‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को लेकर कोरिया में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
बैकुण्ठपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कोरिया की जिला स्तरीय बैठक सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। इन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संवाद स्थापित करने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने का आग्रह किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि “अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्य को जन-आंदोलन का रूप देना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर सक्रियता दिखानी होगी।”
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड, चौपालों के माध्यम से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साहू ने किया।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री नवरतन पांडेय, सुनिता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, तीरथ राजवाड़े, कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, रामप्रताप मरावी, अनिल खटिक, मनोज साहू, रमण गुप्ता, सचिदानंद द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, सुशीला साहू, रीता यादव, अरशद खान, ललिता यादव, सुभाष जायसवाल, उर्मिला देवी, संतोष सिंह, दिलीप राजवाड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
