Advertisement Carousel

बिलासपुर में कोरोना की वापसी, हाईकोर्ट जस्टिस सहित 10 नए संक्रमित


बिलासपुर। शहर में एक बार फिर कोरोना वायरस की दस्तक से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 10 नए कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

इनमें सरकंडा क्षेत्र से 5, नेहरू नगर से 2, तथा तोरवा और शंकर नगर क्षेत्र से 3 मरीज शामिल हैं। संक्रमितों में एक हाईकोर्ट के जस्टिस का नाम सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में भी हलचल मच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्रीकॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुट गई हैं, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

कोरोना समिति के प्रभारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि “सभी संक्रमितों की हालत सामान्य है। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आम नागरिकों से अपील है कि वे सावधानी बरतें, मास्क का उपयोग करें और भीड़भाड़ से बचें।”

शहर में अचानक कोविड मामलों की बढ़ोत्तरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


error: Content is protected !!