Advertisement Carousel

मनेंद्रगढ़ को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात, छात्रों को मिलेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र



स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से 441 लाख की स्वीकृति

चिरमिरी, 8 जुलाई 2025।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र को एक बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। राज्य शासन ने नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में 441.49 लाख रुपये की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी और रीडिंग ज़ोन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इस आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना से 250 सीटों की सुविधा, डिजिटल अध्ययन सामग्री, और शांत रीडिंग ज़ोन की व्यवस्था होगी। यह लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि,

“यह पहल युवाओं के उज्जवल भविष्य और ज्ञान आधारित समाज की ओर एक ठोस कदम है।”

उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को तकनीकी रूप से उन्नत और सुविधाजनक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी समान रूप से लाभान्वित हो सकें।

इस घोषणा से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने मंत्री श्री जायसवाल का धन्यवाद करते हुए इसे शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।


error: Content is protected !!