रायपुर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2025 को केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धौंस दिखाते हुए गाली-गलौज की और अवैधानिक रूप से जबरन प्रवेश कर अपने पिता से मिलने का प्रयास किया।
घटना के बाद थाना गंज में अपराध क्रमांक 204/25, धारा 296, 329, 211 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना गंज पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में कार्यवाही की और प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
