Advertisement Carousel

जल जीवन मिशन में रायपुर दूसरे स्थान पर247 गांवों में नल-जल योजना पूर्ण, पंचायतें कर रहीं संचालन

Business concept.


रायपुर, 7 अक्टूबर 2025।
हर घर नल से जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन में रायपुर जिला कार्य पूर्णता के मामले में राज्य में धमतरी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में मिशन के तहत 95 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं।


रायपुर जिले के 477 में से 247 गांवों में जल आपूर्ति व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इन योजनाओं का संचालन और संधारण अब ग्राम पंचायतें स्वयं कर रही हैं।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल कुमार बच्चन ने बताया कि मार्च 2026 तक 126 और गांवों में कार्य पूर्ण कर हर घर तक नल से जल पहुंचा दिया जाएगा।
जिले में मिशन के तहत 393 पानी टंकियों का निर्माण प्रस्तावित था, जिनमें से 377 तैयार हो चुकी हैं और 16 निर्माणाधीन हैं। जल जीवन मिशन के सभी कार्य निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ठेकेदारों को दिए गए थे।


अभियंता बच्चन ने बताया कि धरसीवा ब्लॉक के ग्राम नक्टी में नल जल योजना पूरी कर 11 सितंबर 2024 को पंचायत को हस्तांतरित की जा चुकी है। ग्राम पंचायत अब वहां जल आपूर्ति का संचालन और रखरखाव कर रही है।

error: Content is protected !!