Advertisement Carousel

रिश्वतखोर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल निलंबित

Business concept.


रायपुर, 30 अक्टूबर।
स्वास्थ्य विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोप में सक्ती जिले के डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।


डॉ. पटेल को ACB बिलासपुर ने 17 अक्टूबर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक पुलिस अभिरक्षा में रहे। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई।

राज्य शासन ने उनका निलंबन आदेश 17 अक्टूबर से प्रभावशील किया है तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

error: Content is protected !!