Advertisement Carousel

फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता: लाखों के गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार


गरियाबंद। फिंगेश्वर पुलिस ने बुधवार देर रात गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र में की गई नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध TATA Zest कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छुपाकर ले जाए जा रहे 29 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर धमतरी की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी धमतरी जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान राम सोनकर और कमलेश निषाद के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में लेकर कार सहित गांजा जब्त कर लिया।


फिंगेश्वर पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की सप्लाई को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा असर डाला है।

error: Content is protected !!