Advertisement Carousel

स्मृति नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्पा सेंटरों में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़


भिलाई। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अवैध देह व्यापार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्पा सेंटरों—लविश फैमिली स्पा और ड्रीम कैचर स्पा—में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संचालिका अहिल्या सागरवंशी सहित अंकुश ईखार और एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मसाज के नाम पर इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि की और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को हिरासत में लिया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्पा सेंटरों में कई तरह की अनियमितताएँ और संदिग्ध गतिविधियाँ पाई गईं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्पा सेंटरों पर निगरानी तेज कर दी है।


पुलिस की यह कार्रवाई उन अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!