बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना फरसेगढ़ के चुचकोंटा गांव की एक ग्रामीण महिला लच्छी माड़वी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, लच्छी माड़वी सुबह गाय चराने चुचकोंटा के जंगल की ओर गई थीं, तभी जंगल के अंदर माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट में महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन की संभावना जताई जा रही है।
