Advertisement Carousel

बिलासपुर रेल हादसे पर बड़ी कार्रवाई: डीआरएम राजमल खोईवाल और पीसीईई राजीव बरनवाल हटाए गए


बिलासपुर। 4 नवंबर को हुए बिलासपुर रेल हादसे के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर मंडल के डीआरएम राजमल खोईवाल और प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (PCEE) राजीव कुमार बरनवाल को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के तुरंत बाद की गई है।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वेस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उमेश कुमार को बिलासपुर का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। नए डीआरएम का कार्यभार तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।


क्या कहती है प्रारंभिक रिपोर्ट?
सीआरएस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई गंभीर चूकें सामने आई हैं—


सिग्नल नियमों की अनदेखी
लोको पायलट द्वारा लिया गया गलत निर्णय
तकनीकी सिस्टम में कई स्तरीय खामियां


इन सबके संयुक्त प्रभाव से यह भीषण हादसा हुआ था, जिसमें लोको पायलट समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे।


क्या आगे और कार्रवाई संभव?
रेलवे बोर्ड ने संकेत दिया है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।


यह हादसा बिलासपुर रेल मंडल के इतिहास में सबसे गंभीर घटनाओं में से एक माना जा रहा है, और अब रेलवे प्रशासन बड़े स्तर पर जवाबदेही तय करने में जुट गया है।

error: Content is protected !!