रायपुर। तमनार प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने गंभीर रुख अपनाते हुए 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू करेंगे।
जांच समिति में पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, उमेश पटेल, विधायक लालजीत राठिया, विधायक इंद्रशाह मंडावी, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक जनक ध्रुव, नागेंद्र नेगी और शाखा यादव को शामिल किया गया है।
कांग्रेस की यह समिति तमनार के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से चर्चा करेगी और घटनाक्रम की वस्तुस्थिति का आकलन करेगी। इसके बाद समिति अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगी।
तमनार मामले को लेकर कांग्रेस के इस कदम से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के संकेत हैं।
