रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज स्थित खार में जुआ खेलते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 71 हजार 290 रुपये नकद, 7 दोपहिया वाहन तथा ताशपत्ती जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरंग थाना पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर सूचना संकलन किया जा रहा था।
दिनांक 28 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भानसोज स्थित खार में कुछ लोग ताशपत्ती से रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। रेड के दौरान मौके से 10 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
देवेन्द्र वर्मा (37) निवासी ग्राम भानसोज, थाना आरंग
वितिक गायकवाड़ (23) निवासी ग्राम भानसोज, आजाद चौक, थाना आरंग
दिनेश कुमार वर्मा (40) निवासी पिपरहट्ठा, थाना मंदिरहसौद
राधेश्याम साहू (52) निवासी ग्राम फरफौद, थाना आरंग
राहुल गायकवाड़ (36) निवासी ग्राम भानसोज, थाना आरंग
पुष्कर साहू (36) निवासी ग्राम फरफौद, थाना आरंग
राजू साहू (47) निवासी ग्राम पिपरहट्ठा, थाना मंदिरहसौद
कृष्ण कुमार साहू (61) निवासी ग्राम पिपरहट्ठा, थाना मंदिरहसौद
नारायण चंद्राकर (35) निवासी ग्राम फरफौद, थाना आरंग
दिलेश्वर साहू (32) निवासी ग्राम जरौद, थाना आरंग
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
