Advertisement Carousel

नए साल में सरगुजा बना ‘शराब खपत’ का रिकॉर्डधारी जिला


अम्बिकापुर / नए साल के जश्न में सरगुजा जिले के शराबप्रेमियों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।


31 दिसंबर को जिले की शराब दुकानों पर देर रात तक भीड़ उमड़ी रही, जिसका असर सीधी तौर पर बिक्री के आंकड़ों में दिखा।


पिछले वर्ष नए साल के मौके पर जहां जिले में करीब 70 लाख रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।


जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को सरगुजा जिले की 9 शराब दुकानों से लगभग 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।


आबकारी विभाग के अनुसार, नए साल के जश्न, आयोजनों और देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों के कारण शराब की खपत में जबरदस्त उछाल आया।

error: Content is protected !!