वाड्रफनगर में गैंगरेप की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार


बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने एक कमरे में महिला के साथ गैंगरेप किया और वारदात के बाद उसे 200 रुपये देकर अंबिकापुर जाने वाली बस में बैठा दिया। बस यात्रा के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

error: Content is protected !!