Advertisement Carousel

रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया


रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली।


मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम किया।


मैच के दौरान रायपुर स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। फैंस का कहना था कि वे हार्दिक पांड्या को देखने आए थे, लेकिन टीम के सामूहिक प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

error: Content is protected !!