Advertisement Carousel

रायपुर में विजिबल पुलिसिंग तेज, शहरभर में पैदल पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग


रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विजिबल पुलिसिंग को और तेज कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर महोदय के निर्देशानुसार शहरभर में पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया।


यह अभियान DCP (WEST) श्री संदीप पटेल के नेतृत्व में, ADCP श्री राहुल देव शर्मा एवं संबंधित ACPs के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष चेकिंग की गई। समूह में खड़े संदिग्ध व्यक्तियों, संभावित अड्डेबाजी स्थलों, पान ठेलों तथा प्रमुख चौराहों पर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में लिली चौक, पटेल पारा, महाराजबांध तालाब, कुशालपुर एवं बुधेश्वर चौक में पैदल पेट्रोलिंग कर वाहनों की जांच की गई।
सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में कुकुरबेड़ा एवं महंत तालाब इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।


न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में गुरमुख सिंह नगर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।


अभियान के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक समझाइश दी। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को मजबूत करना हैं।

error: Content is protected !!