Advertisement Carousel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोकेन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार


रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नाइजीरियन युवक को कोकेन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक का नाम हेनरी टोचक्यू बताया जा रहा है, जो नाइजीरिया का निवासी है और रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है।


जानकारी के अनुसार युवक साबुन की टिकिया में कोकेन छिपाकर ला रहा था। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें मादक पदार्थ बरामद हुआ।


मामले की सूचना मिलते ही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह ड्रग्स कहां से लाया था और इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

error: Content is protected !!