Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में फैलता अफीम का जाल! दुर्ग के बाद बलरामपुर में खुलासा, 2 एकड़ में लहलहा रही थी अफीम की फसल

Oplus_16908288

लीज पर जमीन लेकर बाहरी व्यक्ति कर रहा था खेती, पुलिस-राजस्व की टीम मौके पर पहुंची — जांच के बाद कलेक्टर करेंगे बड़ा खुलासा


बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले में हाल ही में हुए खुलासे के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जमीन को लीज पर लेकर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी।


बताया जा रहा है कि खेत में अफीम के पौधे बड़ी संख्या में लगे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को जांच के दायरे में ले लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।


इस पूरे मामले को लेकर बलरामपुर कलेक्टर ने पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रशासन की टीम मौके पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


दुर्ग जिले में अफीम खेती के मामले के बाद अब बलरामपुर में भी ऐसा मामला सामने आने से प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार और खेती के बढ़ते नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

error: Content is protected !!