बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, हजारों मुर्गियां दफनाने की प्रक्रिया शुरू



दिल्ली लैब से सैंपल में H5N1 वायरस की पुष्टि, 1 से 1.5 किमी दायरे में अलर्ट और टीकाकरण


बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस H5N1 avian influenza virus की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दिल्ली भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, पशुपालन विभाग की कुट-कुट परियोजना में पाले जा रहे हजारों मुर्गियों और पक्षियों में संक्रमण की आशंका के चलते उन्हें दफनाने की बड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक टीम और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।


संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए परियोजना क्षेत्र के एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में रहने वाले सभी पशु-पक्षियों के टीकाकरण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।


पशुपालन विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

विशेषज्ञ टीम लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि संक्रमण अन्य क्षेत्रों में न फैल सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमित क्षेत्र के आसपास मृत पक्षी मिलने पर तुरंत सूचना दें और एहतियात बरतें।

error: Content is protected !!