सुकमा।
ओडिशा के मल्कानगिरी में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री और कोन्टा विधायक Kawasi Lakhma ने कोन्टा में जुआं पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली का होटल अंतरराज्यीय जुआं और गांजा का अड्डा बन चुका है।
लखमा ने कहा कि ऐसे होटल पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है और दुर्ग से लेकर रायगढ़ तक अफीम की खेती चल रही है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि एक समय छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” कहा जाता था और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” का नारा लगता था, लेकिन अब हालात बदलते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे अवैध व्यापार को सरकार का संरक्षण मिल रहा है और इसकी वह कड़ी निंदा करते हैं।
