बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री Arun Sao ने कहा है कि बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से चर्चा भी की गई है। इससे खेल अधोसंरचना मजबूत होगी और बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री मंगलवार को बिलासपुर के Raja Raghuraj Singh Stadium में स्वर्गीय Lakhiram Agrawal की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि लखीराम अग्रवाल का जीवन अनुशासन, संगठन क्षमता और समाजसेवा का प्रेरक उदाहरण है।
उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक Amar Agrawal के प्रयासों से आयोजित इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और बिलासपुर की खेल पहचान भी मजबूत होती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का माहौल तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य में आयोजित Khelo India National Tribal Games जैसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेल मैदानों की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ खेलों का बड़ा केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल, आदित्य अग्रवाल, प्रकाश यादव, राजेश सिंह, प्रकाश सर्वे, प्रवीण दुबे सहित आयोजन समिति के सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
