Advertisement Carousel

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक–माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत


कोंडागांव। जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरसगांव थाना क्षेत्र के चिचाड़ी के पास ट्रक और माजदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में माजदा में सवार पांच मजदूरों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक माजदा वाहन में मजदूर लोहा छड़ लेकर जगदलपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में रखा लोहे का सरिया मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिससे दो मजदूर छड़ के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे में घायल अन्य मजदूरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!