Advertisement Carousel

मोबाइल से चला रहे थे क्रिकेट सट्टा, रायपुर पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।


पुलिस के अनुसार महावीर नगर गुरुद्वारा के पास कुछ लोगों द्वारा मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनित रंगवानी उर्फ हनी (21) निवासी कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 11 देवपुरी थाना टिकरापारा, दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी (25) निवासी कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 12 देवपुरी थाना टिकरापारा और हर्षित मोटवानी (22) निवासी डी-3 गुलमोहर वाटिका महावीर नगर रायपुर के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में उपयोग किए जा रहे चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।


पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!